जय श्रीरामजी की दोस्तो ये ब्लॉग मै कोई एक्सप्लेनेशन देने के लिए नही लिख रहा हूँ।कभी कभी परिस्थितिया ऐसी बन जाती है कि आपको कड़े निर्णय करने पड़ते है ।हमे सतारा में कामरेड के लिए ट्रेनिंग रन करनी थी हम सब लोगो का एक ही लक्ष्य था कि समय चाहे जितना लगे हम ऐसे इंजरी फ्री करेंगे जैसा कि हमे हमारे कोच राजेश पोरवाल जी ने कहा था ।
विश्वास शाह जी,सुनील तिवारी जी,बॉबी छाबड़ा जी और देवराज पाटीदार जी हम 5 लोग थे ।हम सब सुबह रूट रेकी करके आ गए थे ।रोड एकदम बढिया है ।शाम को 6 बजे आलू,दाल चावल का बढ़िया डिनर किया ।रात को साढ़े 10 बजे वापस पीनट बटर जेम के साथ ब्रेड ली ।
12 बजे दौड़ चालू हो गयी ।मै और देवराज जी स्लो रन स्टार्ट करते है।3 km तक सारे रनर जो कि 65 थे सब निकल गए ।हम दोनों लास्ट मेन थे ।3 km पर मेरे पैर में लचक हुई और बहुत तेज दर्द हुआ मैंने 1-2 मिनट रुककर स्ट्रेचिंग की थोड़ा ठीक लगा ।तो दौड़ने लगे हल्के दर्द में भी ये ही गलती थी मुझे 15 मिनट रुक जाना था।देवराज जी को में पीछा कर रहा था तो मेरा नेचुरल पेस खत्म हो गया ।हेडलाइट भी distract कर रही थी बैकपैक भी बार बार स्लिप हो रहा था ।3 km से 7 km तक 4 km में 650 मीटर से 1000 मीटर का एलिवेशन था ।
4 km में 350 से 400 मीटर का एलिवेशन बहुत ज्यादा होता है कामरेड में 26 km में 300 मीटर का एलिवेशन होता है।
3 km से 14.5 km डोंगर माथा तक एम्बुलेंस साथ साथ चल रही थी ।तो काफी अच्छा लग रहा था ।
65 रनर्स के लिए 3 बड़ी और 2 छोटी एम्बुलेंस थी ।उनकी व्यवस्था बहुत अच्छी थी ।फारेस्ट एरिया है इसलिए लाइट नही लगा सकते है ढोल डी जे नही बजा सकते है।कुछ होटल पर हेलोजन लगाए थे ।हेडलाइट के साथ दौड़ना बहुत मुश्किल था।15 से 19 km तक मे अकेला था कोई नही था मेरे आसपास और रात्रि के 3 बज रहे थे।एक कठिन फैसला लेने में 30 से 40 मिनट लगे ।सारे फायदे नुकसान सोचे।सब लोग दौड़ रहे है तो तुम क्यो क्विट करने की सोच रहे हो।
अंधेरे गुप्प रास्ते मे सिर्फ हेडलाइट का 2 मीटर का सर्किल ही दिख रहा था ।लास्ट रनर था तो दुखी तो थे ही कि हम इस लायक नही है कि कामरेड करे ।फिर पॉजिटिव थॉट्स भी आये की कामरेड में दिन में दौड़ना है।वहाँ 24000 लोग दौड़ेंगे वहाँ अकेला नही दौड़ना होगा ।90 km में 50000 लोग मोटीवेट करने वाले होंगे ।
Hallucination जैसा होने लगा एक दो बार रास्ते से नीचे कच्चे में उतर गया ।पैर लड़खड़ा रहे थे और ओरिएंटेशन कम हो रहा था ।
रनर्स को टाइम,प्लेस,और पर्सन का ओरिएंटेशन न हो तो उसे क्विट करना चाहिए ।आपको मालूम होना चाहिए कि समय क्या है आप किस जगह रन कर रहे हो और आपके आसपास कौन है ।
इतनी ऊहापोह के बाद लगा कि अगर यहाँ किसी जानवर ने अटैक कर दिया या कही टकराकर बेहोश हो गए या हेड इंजरी हो गयी तो क्या करेंगे।
मेरा नेचुरल रनिंग नही हो रहा था 19 km पर जाकर कहा कि मैं छोड़ रहा हु ।वही पर मेरे जोड़ीदार देवराज जी मिल गए उन्होंने कहा कि मैं आपके साथ दौडूंगा आप छोड़ो मत ।परंतु में अपना फैसला ले चुका था उन्हें शुभकामनाएं दी और होटल पर चला गया।
मुझे अच्छा नही लग रहा है तो उन्होंने वही एक होटल में रात को 3 से 7 आराम करवा दिया।
7 बजे वापस वालंटियर्स से कहा कि मुझे मेरी होटल छोड़ सकते हो क्या तो उन्होंने कहा कि आप 9 बजे तक आराम करे जब इवेंट खत्म होगी तो साथ मे चलेंगे ।9 km बचे थे वहां से तो सोचा कि अब तो डाउनहिल है रन वाक कर लेंगे।
500 मीटर जोग करने पर दर्द होने लगा तो वापस 3 km वॉक किया ।फिर दर्द बढ़ रहा था तो एक बाइक वाले से लिफ्ट लेकर नीचे पहुँचा।
कभी कभी आपका दिन नही होता है परफॉर्मेंस का।
ग्राउंड पर जाकर सभी दोस्तों से मिला सभी ने 55 km रन कर ली थी सभी को बधाई दी ।
रन छोड़ने का फायदा ये हुआ कि आज पोरवाल जी ने 4 या 5 मील रन का कहा था तो 4 मिल रन कर ली बगैर दर्द के देवराज जी से कहा कि आखिरी km तेज दौड़ लू क्या तो उन्होनें हाँ कहा तो 5.45 के पेस में बगैर दर्द के दौड़ लिया उसके बाद 1 घण्टे की स्ट्रेंथ ट्रेनिंग भी कर ली।
ये ब्लॉग सिर्फ इसलिए लिखा कि कभी कभी आपको परिस्थितियों के हिसाब से निर्णय लेने होते है।मै अगर जिद कर के 35 km और दौड़ लेता तो इंजरी बढ़ भी सकती थी ।
हम फिटनेस में जान देने के लिए नही आये है ।अगर आप कम्फ़र्टेबल फील न करे तो क्विट करने में कोई बुराई नही होती है।
अब कम से कम इंजरी फ्री हू तो कामरेड के दरवाजे खुले हुए है ।
पिछले शनि को 17और अगले दिन 34 रन कर चुका हूं बगैर इंजरी के।
सभी शुभचिंतकों को शॉक लगा था तो सोचा कि अपना एक ब्लॉग बनाकर सभी को बता दूँ।
49 फुल मैराथन ऐसे ही नही की है।जब अति हो जाये तब ही क्विट करना चाहिए।
मुझे जो सही लगा वो मैंने किया।
इतना बड़ा ब्लॉग पढ़ने के लिए धन्यवाद।
2 comments:
You did the right thing, Sir. There is an important lesson in this quit. Thank you for sharing 🙏🏼
इंसान अनुभवो से बहुत कुछ सीखता है ,आपने अपने अनुभव हमारे साथ साझा किए वे ज्ञानप्रद है। इस उम्र में आप इतना कर रहे है वो ही बहुत अधिक है 60+ में आपकी गिनती 1% से भी कम लोगो मे होती है यह सचमुच में बहुत बड़ी बात है। आपको आगामी रन के लिए बहुत बहुत शुभकामनाएं।
Post a Comment