Tuesday, May 13, 2025

49 th full marathon

मेरी 49 th फुल मैराथन।
इस मैराथन के लिए मैंने व्यवस्थित रूप से ट्रेनिंग ली आदरणीय राजेश पोरवाल जी से 1 अगस्त 2024 से ट्रेनिंग ले रहा था ।हमारी तैयारी 4.40 घण्टे में 42 km रन करवाने की करवाई थी ।कामरेड क्वालीफाई के लिए 4.50 घण्टे में 42 km रन करना होता है परंतु इस बार कामरेड मैराथन वालो ने कट ऑफ बढ़ा दिया।हम भाग्यशाली है।
ट्रेनिंग बढिया चल रही थी हमारी तिकडी मस्तानसिंघ राजपूत जी,देवराज जी पाटीदार और मैं नियमित रूप से मलहराश्रम दौड़ रहे थे।
मैराथन के पहले 20 से 25 दिन पूर्व  tapering करते है कि बॉडी को आराम मिल जाये और  फ्रेश बॉडी लेकर इवेंट में उतरे परंतु किस्मत में कुछ अलग ही लिखा था।
25 दिन पूर्व मुझे हील पेन होने लगा ।उस दिन में डॉ अमित बंग के साथ दौड़ रहा था 13 km दौड़ना था दौड़ तो लिया परंतु बाद में limping  होने लगी ,चलने में लड़खड़ाहट होने लगी हमारे साइकिलिस्ट के के खण्डेलवाल जी ने भी नोटिस किया और फिर पोरवाल जी ने भी देखा ।मुझे आराम की सलाह दी 14 दिन ।पूर्ण आराम किया ,मालिश करवाई जिंदगी में पहली बार प्रोफेशनल व्यक्ति से ।फिजियोथेरेपी भी करवाई मोहित मदान से ।
26 जनवरी को सुपरचार्जर की रन होती है हर वर्ष गांधी हाल से पलासिया ।उस दिन BSF के कार्यक्रम को जॉइन किया था वहाँ 500 मीटर ही दौड़ा था ।फिर गांधी हॉल यह सोचकर गया था कि 7 km तो दौड़ लूंगा परंतु डेढ़ किलोमीटर करने के बाद ही छोड़ दिया ।
2 feb की रात को 3 बजे से दौड़ना था।हम लोग विश्वास शाह,मस्तानसिंघ जी,सुनील तिवारी जी,बॉबी छाबड़ा जी देवराज पाटीदार जी 31 को ही जयपुर पहुच गए थे ।
1 की रात को 3 बजे से दौड़ना था।
ट्रैन से गए थे खूब मजा किया हम लोगो ने यादगार यात्रा थी हम लोगो की
शाम को जल्दी खाना खा लिया था।कुछ घण्टे सो पाए 2 बजे तो होटल से निकल  गए 
जोश ऐसा था कि देवराज जी राजपूत जी और मै खूब थिरके ढोल की थाप पर स्टार्ट के पहले।
3 बजे शार्प दौड़ चालू हुई ।मेरा टारगेट पहला 21 km 2 घण्टे 20 में करना था और मैंने 2 घण्टे 22 मिनट में कर लिया था
शुरू के 1 km के बाद ही हील पैन होने लगा मैंने पाटीदार जी को कहा कि आप निकलिए।फिर 3 से 4 km पर देखा तो मेरा पेस 6.20 से 6.30 चल रहा है।
18 km तक तो अच्छा पेस रहा फिर राइट पैर में क्रेम्प आने जैसा होने लगा उसके बाद कम से कम 12 km तक हर 200 मीटर पर 20 से 25 सेकंड का वाक करना पड़ रहा था।जब 32 km पर पहुँचा तो दर्द बन्द हो गया था शायद पल्स टॉफ़ी का असर था।रूट पर वालंटियर्स नही के बराबर थे ।मोटीवेट करने वाले तो कोई भी नही थे 700से 800 मीटर तक कोई रनर नही दिख रहा था।
बहुत जगह पानी की बोतल का स्टैंड था और कोई वालंटियर्स नही ।बहुत बेकार aarangement था।क्यो करवाते है 42 km जब आपके पास वालंटियर्स न हो।
32 के बाद उम्मीद बंधी सुबह 7 बज गयी थी दिन निकल गया था ।बॉडी थक गई थी।कोई उत्साह नही था मैंने सोच लिया था कि 5 घण्टे में नही हो पायेगा ।
3 से 4 रनर ने टोक भी दिया कि नही होगा 5 घण्टे में ,मैंने इग्नोर किया और दौड़ता रहा आखिरी 5 km के लिए 40 min बच रहे थे
मैंने 14 जेल लिए ।जेल ने ही मुझे बचाया कही भी केले नही मिले
आखिरी 2 km 6.30 और 6.25 के पेस में दौड़ा और 4 घण्टे 57 min में रेस पूरी कर ली देवराज जी 17 सेकंड पहले ही पहुचे थे ।
जब 4 km बचे थे ये तो समझ मे आ गया था कि 5 घण्टे में 42 नही कर सकते है तो कामरेड क्या होगा फिर भी आखिर में जोर लगाया कि क्वालीफाई तो हो जाये ।एक ऑप्शन तो खुला रहेगा और दूसरा 20 दिन बाद दिल्ली नही दौड़ना चाहता इसीलिये आखिरी 10 km तेज किया।रेस खत्म होते ही देवराज जी और मैंने फ़ोटो खिंचाये और फिर 100 मीटर बाद ही जबरदस्त क्रेम्प आये मेरे दोनों पैरों में ,वो दिन कभी नही भूल सकता हु देवराज जी ने मुझे सहारा देकर बिठाया और मेरी बहुत मदद की ।10 min बाद थोड़ी रिकवरी हुई क्रेम्प से जल्दी से मैडल लिया और हमे ट्रैन पकड़नी थी ।होटल में भी देवराजजी मेरा सामान नीचे लेकर आये।राजपूत जी कॉमरेड के लिए क्वालीफाई नही हो पाए हम चारो को बहुत बुरा लगा।
ट्रैन में ही मैंने निर्णय ले लिया कि मैं कामरेड नही करूँगा क्योकि अच्छा प्रदर्शन नही कर पाया।
मुझे विश्वास शाह जी ने कहा कि 30%चांस भी हो तो कोशिश तो करनी चाहिए फिर देवराज जी ने कहा कि कल सर का मूड बदल जायेगा और अगले दिन सुबह उठा तो सही में मूड बदल गया कि इंजरी के बाद भी 5 घण्टे में कर पाया ये कोई छोटी बात नही है ।अभी 4 माह है प्रैक्टिस करेंगे सब अच्छा होगा।
ब्लॉग लिखने का मकसद एक ही है कि यादों को संजोना और अपनी गलतियों को स्वीकारना ।शायद ये ब्लॉग किसी के काम आ जाये ।



Wednesday, May 7, 2025

50 फुल मैराथन 62 yrs

50 वी फुल मैराथन 62वर्ष की उम्र में
डॉ योगेन्द्र व्यास जो पेशे से चाइल्ड स्पेशलिस्ट है 30 वर्षो से जवाहर मार्ग पर हॉस्पिटल है।
2013 के पहले सिर्फ स्विमिंग करते थे महू नाका स्विमिंग पूल में 300 मीटर रोज ठंड गर्मी कोई भी मौसम हो
2013 में अपने सीनियर डॉ प्रवर पासी ,डॉ संग्रामसिंह,डॉ अरुण अग्रवाल को देखकर मन हुआ कि 42 km रन करना चाहिए ।उस समय इंदौर में मैराथन नही होती थी 21 और 42 दोनों ही।
पहली बार दौड़ना हो मुम्बई मैराथन में  तो उसके लिए 21km की रन 2 घण्टे 45 मिनट का सर्टिफिकेट चाहिए रहता है ।इंदौर में कोई इवेंट नही थी तो चैरिटी बिब 7000 में खरीदा था 2014 कि मुम्बई मैराथन के लिए ।
वैसे तो 42 km रन करने के लिए 32 km ही दौड़ना होता है प्रैक्टिस रन में ।
मेरे जिगरी दोस्त ने एक बार ऐसे ही कह दिया कि एक बार 42 तो रन कर लेना चाहिए ।
मैंने फिर हर रविवार 42 km रन की 5 सप्ताह तक और छठे रविवार मुम्बई मैराथन दौड़ा ।
6 सप्ताह में 6 फुल मैराथन ।इंजरी तो होना ही थी 3 माह एडी में सूजन रही ।
फिर लोगो को प्रेरित करने के लिए हर माह 42 km रन करना शुरू की 
करीब 10 से 12 मैराथन की हर माह ।
8 बार मुम्बई मैराथन में 42 km रन की 
सिंगापुर मैराथन 2015 में की
बैंगलोर अल्ट्रा 50 km रन की 2015 में ही 
5 बार 12 घण्टे की अल्ट्रा मैराथन की है।सुबह 6 से शाम को 6 बजे तक नॉनस्टॉप दौड़ना
पहली 12 घण्टे की रन 2017 में मुंबई में शिवाजी क्लब की और से हुई थी वो पहले सुदर्शन वर्मा जी कर चुके थे।
मैंने दिनेश सुलेजी,प्रवर पासी जी के साथ और मिलिंद सोमन के साथ 12 घण्टे की रन की
उसके बाद 4 बार इंदौर में ही तिरंगा स्टेडियम रन 4 बार की 
अभी में कामरेड मैराथन की तैयारी कर रहा हु 8 जून 2025 को सेंट पिटरमारीज़बर्ग से डर्बन तक की 90 km की रन 12 घण्टे में करना है।
98 वर्ष पुरानी मैराथन है कामरेड  मैराथन
2013 में इंदौर सुपरचार्जर ग्रुप बनाया की लोग स्वस्थ हो और वर्कआउट करे ।
मुझे अस्थमा था वो रनिंग से पूर्ण खत्म हो गया है।2017 से इंदौर सुपरचार्जर सोसाइटी बना कर इवेंट करवाना शुरू कर दिया 
अभी साल में 4 इवेंट होती है सुपरचार्जर की 
200,300,400,600 km साइकिलिंग कर चुका हूं ।स्विमिंग का बहुत शौक है एक बार मे 4 km स्विमिंग भी कर चुका हूं
ये सब बाते बताती है कि आप 50 की उम्र में भी फिटनेस की दुनिया मे आकर अपना जीवन बदल सकते हो 
सभी को प्रतिदिन वर्कआउट करना ही चाहिए।
सामान्यतः 10000 कदम मतलब 7 km वाक तो करना ही चाहिए।
पूर्ण फिट रहने के लिए कार्डियो वर्कआउट,योगा, मेडिटेशन, वेट लिफ्टिंग सभी करना होगी 
किसी एक व्यायाम से सब कुछ नही मिलेगा
दिल के लिए 150 min का कार्डियो 7 में कर ले तो पर्याप्त होगा ।साथ मे वेट लिफ्टिंग भी करना होगी ।
क्योकि ओल्ड एज में 40 वर्ष के बाद हर 10 वर्ष में 6 से 8%muscle loss होती है मतलब 70 वर्ष तक आपकी 25%मसल्स मर जाती है इसीलिए जमीन पर बैठने के बाद उठ नही पाते है।कमजोर मसल्स के कारण हड्डियां शरीर का भार नही उठा पाती है और कूल्हे के फ्रैक्चर हो जाते है इसीलिए सभी 50 प्लस वालो को स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करनी चाहिए।
350 से ज्यादा हाफ मैराथन की है मैंने
3000 km हर वर्ष दौड़ते है 
250 km प्रति माह

Saturday, May 3, 2025

comrade practice run 58 km

कल रात को साढ़े 10 बजे से सुबह साढ़े 7 बजे तक रन की 
58 km
इसमे सभी साथियों का योगदान रहा ।कुलदीप सोनी जी रात को 2 घण्टे हमारी रनिंग के दौरान साईकल चला कर हमें मोटीवेट करते रहे सुबह 5 बजे वापस आ गए साढ़े 7 तक रहे ।बहुत बहुत धन्यवाद कुलदीप जी 
फिर 11 बजे विनोद पंजाबी जी आ गए उन्होंने 8 km रन की हमारे साथ
साढ़े 12 बजे मस्तान सिंह राजपूत जी आ गए और सुबह साढ़े 7 बजे तक हम सबका साथ निभाया ।बहुत बहुत धन्यवाद राजपूत जी
सुनील तिवारी जी और बॉबी छाबड़ा जी को पितृ पर्वत दौड़ना था फिर भी हमारा उत्साह बढ़ाने आये
संजय सिंह चौहान जी और दीपक नायडू जी रात को 3 बजे आ गए और सुबह तक साथ दिया।
यह में इसलिए लिख रहा हु की साढ़े 7 km के लूप में हम कई बार बोर हो जा रहे थे ।
दोस्तो के आने से जोश बढ़ जाता है
आशुतोष भागवत जी
हमारे कोच आदरणीय पोरवाल जी 
आशुतोष व्यास
अम्वेश राजपूत
रमेश परिहार जी
मनीष मिंडा जी
के के खंडेलवाल जी
सत्येंद्र शर्मा जी 
महेंद्र शर्मा जी
घनश्याम वर्मा जी 
योगेश जगवानी जी
ने हमे पूरा साथ दिया 
ये रनिंग का मजा है सभी आपसे मानसिक रूप से जुड़ जाते है 
ये भी जिंदगी की एक कमाई है।आज विश्वास शाह जी और देवराज जी ने बहुत बढ़िया प्रदर्शन किया
मुझे तो एक ख़ौफ़ था कि में 9 घण्टे फील्ड पर रह सकता हु या नही 
अगर देवराज जी का साथ न होता तो आज भी छोड़ सकता था उन्होंने बार बार घूम कर आते थे और मुझे साथ दे रहे थे
5 से 6 घण्टे वाक की मैने
60 का टारगेट था 58 हो गयी ।में खुश हूं कि में 9 घण्टे रह पाया फील्ड पर रात को 9 बजे सोने वाले को 9 घण्टे रन वाक करवा दो तो क्या होगा
मेरी बेटी और मेरी वाइफ हेमा रात को भी छोड़ने आयी और सुबह लेने भी आ गयी बगैर फैमिली सपोर्ट हम ये इवेंट कर ही नही सकते थे