Thursday, June 12, 2025

कामरेड मैराथन 2025

8 जून 2025 को आखिर कार कामरेड मैराथन भी हो ही गयी ।मैं सफल नही हो पाया उसका मुझे बहुत दुख है क्योंकि हमने इसके लिए जून 2024 से तैयारी शुरू कर दी थी ।
जून जुलाई 2024में 500 km रन कर ली थी 
अगस्त में प्रॉपर ट्रेनिग शुरू की तो पहले माह 140 km ही दौड़ना पड़ा मतलब हम ओवरट्रेनिंग करते है इसीलिए कोच के मार्गदर्शन में ही रन कीजिये
जून 2024 के पहले डेढ़ वर्ष तक मुझे बहुत दर्द था ankle में जिसका इलाज के लिए मैंने सब कुछ किया सभी प्रकार के इलाज प्लांटर fascitis के किये परंतु कोई फायदा नही हुआ और आखिरकार मेरे जिगरी दोस्त डॉ टुटेजा ने हील में इंजेक्शन लगाए और मैं 2 दिन में पूरी तरह ठीक हो गया ।ठीक हो गया तो कामरेड का मन हुआ और ब्रजभूषण शुक्ल से बात की तो और पक्का मन हो गया कि करना ही है।फिर राजेश पोरवाल जी से बात की जो कि मेरे जिंदगी के 12 वर्षो में पहले कोच  है ।इसके पहले मैंने कभी कोचिंग नही ली और अपनी मर्जी से जितना मन होता था वो दौड़ लेता था unscintifically,प्रॉपर ट्रेनिंग का बहुत फायदा होता है।
31 जुलाई से राजेश पोरवाल जी ने ट्रेनिंग देना शुरू की तो वो कामरेड मैराथन 8 जून तक चालू थी 
पोरवालजी इंदौर के बेहतरीन कोच है उन्होंने बोस्टन,शिकागो,बर्लिन,कामरेड मैराथन 3.30 में कर चुके है।
उनकी ट्रेनिंग ने मुझे पूरा चेंज कर दिया ,एक तो बेयरफुट रन से मुक्ति मिल गई ।मैं हमेशा सोचता था कि मेरा पेस बेयरफुट में अच्छा आता है ।और कोई भी शूज पहनूंगा तो मुझे सूट नही होगा ।
10 माह में 4 जोड़ी जूते ले लिए 
असिक्स cumulus, nimbus, novablast,brook launch 9
क्या हुआ था कि मैंने रेस छोड़ी 10 माह से मैंने पूरी  ईमानदारी से वर्कऑउट किये थे कामरेड मैराथन तो करना ही थी कोई भी व्यक्ति इतना समय ,मेहनत लगा कर वहाँ घूमने नही जाता है मैडल तो चाहिए ही था परंतु कुछ परिस्थितिया ऐसी हो जाती है कि आपको रेस छोड़ना पड़ती है।
जब दौड़ना शुरू किया तो बहुत पॉजिटिव था कि आराम से दौड़ लेंगे परंतु 3 या 4 km पर ही मेरे पैर में लचक आ गयी राइट knee में मुझे एक दो मिनट रुकना पड़ा।देवराज जी को कहा कि आप दौड़ते रहो में आ जाऊंगा।
6 min बाद स्टार्टिंग लाइन क्रॉस की थी 
शुरू में 9.37 का average पेस चल रहा था 30 km 4 घण्टे में कर लिया था 8.05 तक का पेस था 30 तक ।
उसके बाद 35 km पर बॉडी थकने लगी तो वाक चालू कर दी कि देखते है थोड़ी देर में अच्छा लगेगा तो दौड़ेंगे 
गॉगल्स पहनने की आदत नही थी माइनस 6 नंबर है तो photochromatic लेंस पहनना थे हेड कैप भी नही पहनता हु तो 12 बजे drummond 45 km तक पहुचते पहुचते एग्जॉस्ट हो रहा था नेगेटिव थॉट हावी होने लगे थे ।
5.45 में 45 करना था कोच के अनुसार 6 तक भी मुझे मंजूर था परंतु 6.33 पर drummond पहुँचा 45 km और राइट घुटने में दर्द हो रहा था 3 -4
दिन से खांसी भी बहुत थी तो सांस भी नही ले पा रहा था ।मैंने aerocort इनहेलर और medrol 8 mg tab ली थी ।साथ मे rotahaler भी रखा था वो दौड़ते समय कही गिर गया था।वैसे में पिछले 10 सालों से इनहेलर वापरता ही नही हु।सावधानी के तौर पर ही ले गया था
फिर देवराज जी के साथ मैंने पूरी ट्रेनिंग की थी उन्होंने हर बार मुझे पूरा सपोर्ट किया ।इंदौर में मेरी 9 घण्टे की रन भी उन्होंने ही करवाई थी उनको 18 km पर मिला तो उन्होंने बताया कि दस्त हो गए है और वो छोड़ रहे है मैंने उन्हें समझाया कि थोड़ा दौड़ के देखो छोड़ो मत ,फिर 28 और 35 km पर वापस हम दोनों मिले उनका कहना था कि 10 से ज्यादा loose motion हो गए है उन्हें कहा की मेरी हालत भी अच्छी नही है drummond 45 km तक चलते है वहाँ छोड़ देंगे
मेरे 30 से 45 km का पेस वाक के कारण 9.30 का आया ।और मुझे लगने लगा कि वाक के साथ कामरेड नही होगी ।जब में रुका तो देवराज जी आगे थे 200 मीटर मेरी 200 मीटर चलने की ताकत नही थी वो पलट कर आये और उन्होंने देखा कि मैं जमीन पर बैठा हूँ और मेरी सांस लेने में तकलीफ हो रही है ।
अगर आपके जोड़ीदार को तकलीफ आती है तो आप डिस्टर्ब हो जाते हो अगर देवराज जी को दस्त नही लगते और वो मुझे नही मिलते तो शायद मेँ भी प्रयास करता इतनी जल्दी नही छोड़ता।
अब दूसरे कारण 
हम लोगो ने 42 km क्वालीफाई जयपुर में किया था।वो 4.57 में किया था ।
हमे 4.30 में करना था ।
हमारे आदरणीय कोच हमेशा कहते थे कि 8 के पेस में वहाँ दौड़ना है तो सारे रन 7.40 के पेस में होना चाहिए ।मेरा 58 km का रन 9 घण्टे में हुआ था।
हमारी गलती रही ।
इंजरी मेरा पीछा नही छोड़ रही थी जयपुर मैराथन के पहले भी हील पैन आ गया था।फिर सतारा मैराथन में नया दर्द राइट घुटने में लचक आने पर दर्द आ गया था वो रन भी 55 करना थी 20 km पर छोड़ दी थी।
किसी को भी कामरेड करना हो तो सारे वर्कआउट 7.40 के पेस में करना चाहिए जिससे कि आप आराम से 8 के पेस में 12 घण्टे दौड़ पाओ
और गलतियां बता रहा हु
एक गलती ये भी थी कि 2 लीटर का बैक पैक लेकर दौड़ना सभी ने मना किया था मेरा लॉजिक ये था कि 10 जेल और 2 इलेक्ट्रोल वाला पानी मेरे पास रहेगा तो मुझे किसी स्टाल पर रुकना नही पड़ेगा समय बचेगा ।परंतु उस पानी की जरूरत ही नही पड़ी क्योकि मेरे waist pouch में 10 gel को एक बोतल में भर रखा था वो पीते पीते और किशमिश खाते हुए ही काम चल गया।
करीब 100 ग्राम किसमिश खा ली थी
मुझे 35 से 45 में थोड़ा सा पुश करके थोड़ा बहुत रन जरूर करना था।
अब वहाँ के माहौल के बारे में बताता हूं पूरे रास्ते मे लोग खड़े रहते है आपका टी शर्ट पर इंडिया का logo देखते ही इंडिया इंडिया करने लगते है।
करीब 50 स्टाल होंगे हर स्टाल पर इतने पानी के पाउच प्लास्टिक के पड़े रहते है कि आप को दौड़ना तो असंभव ही होता है 100 मीटर वाटर स्टाल के पास वाक ही करना होता है।
हमारी कामरेड इस बार नही हुई अगली बार 2026 मे जरूर करूँगा अब स्पीड वर्क और बहुत सी मैराथन पर फोकस होगा ।जिससे कि हम हमारे पेस पर ध्यान दे सके
Gymming भी करना है।बॉडी को मजबूत बनाना है।
अभी आज और कल मैने सोचा है कि इस बार मे हैदराबाद 42,अडानी अहमदाबाद42,इन्फेंट्री 21,दिल्ली 42 करूँगा
अब सबसे पहले हमारे आदरणीय कोच को साष्टांग दंडवत प्रणाम मुझे सही दौड़ना सिखाने के लिए ।कल भी मेरी कोच से बात नही  हो पाई गले लगकर रो ही पाया मुझे मेरे कामरेड नही करने का उतना दुख नही है उससे ज्यादा मुझे कोच की प्रॉपर ट्रेनिंग के बाद फैल होने का है।मुझे पता है कि वो भी बहुत दुखी है मै उनसे वादा कर रहा हु की में 2026 में जरूर मेडल लाऊंगा कामरेड का।
विजय सोहनी जी,विवेक सिंघल जी,आशुतोष व्यास, ब्रजभूषण शुक्ल,अम्ब्वेश राजपूत, अवनीश शर्मा,सपना सोजतिया मैडम,शिखा शर्मा,सुरेश लाहोटी जी,नीरज याग्निक भैया,के के खंडेलवाल जी,निर्मल जैन जी,कुलदीप सोनी,विनोद पंजाबी,मिंडा जी,आशुतोष भागवत जी,मस्तानसिंघ राजपूत जी डॉ प्रवीण अग्रवाल जी,डॉ टुटेजा जी,डॉ संदीप जुल्का जी,डॉ भारत रावत जी भास्कर रावत जी ब्रिगेडियर देसाई सर
कितने साथियों का नाम लिखूं ।सब मान ले कि मैंने पूरी इंदौर की फिटनेस कम्युनिटी का नाम लिख दिया है।
सबसे ऊपर मेरी बेटी डॉ मेघना व्यास और मेरी वाइफ डॉ हेमा व्यास के बगैर तो मै कुछ भी नही कर पाता हेमा ने कभी भी 12 साल में कभी नही टोका है मै बहुत भाग्यशाली हु।
ब्लॉग बहुत लंबा हो गया है परंतु ये जानकारी सभी तक पहुँचानी जरूरी थी और मुझे भी याद रहे कि मैंने क्या गलतियां की थी 
Garmin का वाक्य याद रखना चाहिए beat the yesterday