Sunday, February 11, 2024
क्यो दौड़ रहे है ये तय करे हम
Sunday, June 19, 2022
चारधाम यात्रा
Friday, April 1, 2022
42 nd full marathon 27 march 2022
42 nd full marathon in 9 yrs
27 मार्च को मुझे idbi दिल्ली की मैराथन दौड़ना थी ।परंतु इंजरी के कारण निर्णय लिया कि इंदौर में ही दौडूंगा।मेरा टारगेट 4.30 का था idbi दिल्ली का फॉर्म भरा जब क्योकि मुझे कामरेड मैराथन के लिए क्वालीफाई करना था।
परंतु 29 nov को जब 12 घण्टे की रन की थी उस समय से ही मुझे लेफ्ट फुट में tendoachilis में मोच की शंका हो गयी थी ।मैंने garmin की वर्चुअल ट्रेनिंग sub 2 के लिए ली थी 4 माह पूरी ईमानदारी से ।उसमे वीक में 2 बार और कभी कभी 3 बार 800 मीटर के इंटरवल ट्रेनिंग थी।उससे ही मुझे इंजरी हुई।इंटरवल ट्रेनिंग वीक में एक बार ही करनी चाहिए।
इंजरी का कारण
too early
too fast
ही होता है ज्यादातर बार।
करीब 45 दिन तक मैंने साइकिलिंग की और दौड़ को पूरा आराम दिया।रिकवरी के लिए रेस्ट से बढ़कर कोई चीज नही है।साइकिलिंग और स्विमिंग बहुत अच्छी होती है इंजरी टाइम में।
मैं बगैर दौड़ के बहुत परेशान था कि क्या में अब कभी नही दौड़ पाऊंगा क्या।इवन सपने में एक बार 8 km रन किया तो सपने में ही खुश हो गया कि मैं दौड़ पा रहा हूँ।
जब नही दौड़ पा रहा था उस समय भगवान से यही मांग रहा था कि भगवान भले ही 10 के पेस में जॉगिंग करवा दे जिंदगी पर jogg करके ही खुश हो जाऊंगा।
वैसे मुझे पूरा विश्वास था कि रनिंग में इंजरी होना ही है जब भी आप टारगेट रखोगे तो।
टारगेट होता है तो आप थोड़ा ज्यादा प्रयास करते है और उसके कारण ही इंजरी होती है।
मेरे दोस्त डॉ गुरुवचन टुटेजा हड्डी रोग विशेषज्ञ से मिला।उन्होंने एग्जामिनेशन करके बताया कि इंजरी नही है विटामिन b12 करवाओ और विटामिन डी की जांच कराओ।
जांच करवाई तो vitamin b12 80 आया जो 200 से 1000 होता है।
साथ मे b12 के 5 इन्जेक्शन भी दिए और कुछ टैबलेट भी दी।
2 इन्जेक्शन लगाने के बाद ही सुधार होने लगा और में 21 km दौड़ लिया उसके एक संडे बाद एक बार 21 और दौड़ लिया
20 मार्च को भी 17 दौड़ लिया तो फिर सोचा कि इंदौर में ही साढ़े 4 नही तो 6 घण्टे में ही 42 km रन करूंगा।
सामान्यत में सुपर कॉरिडोर या पीटीसी या brts पर 42करता हूं।परंतु डॉ जितेंद्र बरानिया ने कहा कि मलहरश्रम पर सुबह 4 बजे से दौड़ेंगे।उनके कारण ही पिछले 8 वर्षों बाद मैने मलहरश्रम पर 42 km की रन की ।शुरू में जब दौड़ना चालू किया था 2013 अक्टूबर को जब वहां dec 2013 को 2 संडे 42km की रन की थी।
एक और बात इस बार asics gt 2000 शूज के साथ 42 की।पिछले 5 से 6 वर्ष में पहली बार है कि मैने शूज के साथ 42 km की रन की अन्यथा में विब्राम,लूना सैंडल,बेयरफुट,पैरो पर dynaplast के पट्टे लगाकर ही 42 दौड़ता था।
इसमें राजेश पोरवाल जी का काफी साथ रहा उन्होंने अपने gt2000 शूज ट्रायल के लिए मुझे दिए थे।
27 तारीख के लिए मस्तानसिंघ राजपूत जी ,देवराज पाटीदार जी ने हाँ कर दी थी।फिर शिशुपाल यादव और राजेश खण्डेलवाल भी अपनी पहली मैराथन के लिए आने वाले थे।
सुबह 2.40 पर उठा और एक बेसन का चीला और कॉफ़ी पी कर घर से 3.35 पर निकल गया ।मलहरश्रम में राजपूत जी,पाटीदार जी और शिशुपाल और प्रिंस दुबे पहले से ही आ गए थे।हम सब ने फ़ोटो लिए और ग्रुप में पोस्ट कर दिए।5 रनर्स अगर एक साथ 42 दौड़ना चालू करे तो सबको एक दूसरे से प्रेरणा मिलती है और फिर दौड़ते रहते है।
10 बजे मेरी दौड़ खत्म हुई ।9 बजे से 10 बजे के समय धूप बहुत तेज हो गयी थी पारस जैन ने पूरा साथ दिया और 42 km रन करवा दी।उसके पहले संजय तहिलियानी मेरे लिए पानी लेकर आये,अखिलेश जैन और गुरुदत्त शर्मा भी आ गए थे ।एक इवेंट जैसा लग रहा था।6 लीटर पानी,6 इलेक्ट्रोलाइट के कैप्सूल,15 खजूर,1 केला,8 फ़ास्ट एंड अप की गोली ली।पल्स की 6 से 7 tab ली
घर आकर केला,ढूध,और whey प्रोटीन का शेक लिया।2 बजे एक शादी अटेंड की रात को रिसेप्शन भी अटेंड किया ।ये इसलिए बता रहा हु की स्लो रन करने से रिकवरी भी फ़ास्ट होती है और इंजरी से भी बचते है।मलहरश्रम में रन करने का फायदा ये रहता है कि हर 3 km पर क्लोक वाइज और एन्टी क्लोक वाइज रन जब करते है तो हम रनर्स एक दूसरे को देखते हुए मोटीवेट होते है।घर से जब सुबह निकला उस समय मेरा वजन 73 था और 42 करके जब वापस आया 10 बजे तो भी 73 था।कहने का मतलब ये है कि अभी गर्मी के सीजन में रनिंग में डिहाइड्रेशन का खतरा बहुत होता है 6 लीटर पानी पसीने से और अपनी सांस के साथ बाहर निकला
आप सबका धन्यवाद इसे पढ़ने के लिए।मेरे बाकी ब्लॉग भी आप पढ़ सकते है ।इस लिंक पर जाकर
https://yogendra63.blogspot.com/?m=1
https://connect.garmin.com/modern/activity/8531251498?share_unique_id=23
Thursday, November 25, 2021
41 st फुल मैराथन और 12 घण्टे की चौथी अल्ट्रा
21 nov 2021 की 4 th 12 hr रन और मेरी 41 st फुल मैराथन
ये ब्लॉग लिखने का एक ही मकसद है कि अपनी गलतियों से हम सबक ले।गलतियां तो होनी ही है।
कुछ नए नए एक्सपेरिमेंट करने जाओगे तो अच्छे और बुरे अनुभव तो होंगे ही।
इस बार मैंने 12 घण्टे रन की कोई तैयारी नही की थी ।15 अगस्त को 42 km रन किया था।उसके बाद कोई भी 25km से बड़ा रन नही किया था ।ये सबसे बड़ी गलती थी ।मेरा वीकली माइलेज 20 से 25 km था ।क्योंकि में garmin कोच की ट्रेनिंग ले रहा था उसमें 3 दिन ही वर्कआउट मिलता था।
खैर ये मेरा दुस्साहस था की बगैर प्रैक्टिस के 80 kmरन करने का टारगेट ले लिया।
इस बार मैंने सोचा कि हाइड्रेशन बैग लेकर रन करू ।2 लीटर पानी मे 8 tab fastandup की डाल ली।और साल्टेड रोस्टेड बादाम पॉकेट में रख लिए।और अमूल चीज क्यूब।
2019 में मैंने शुरू से ही 300 रन और 100 मीटर वाक का प्लान किया था और आखिरी के 4 घण्टो में 300 मीटर वाक और 100 मीटर रन।उसके कारण 76 km रन हो गयी थी।
इस बार पानी भी था राशन भी था तो 20 km तक नॉन स्टॉप दौड़ लिया।।जबकि 12 घण्टे की रन में रन वाक स्ट्रेटेजी ही सही रहती है।
बादाम और अमूल चीज के कारण पेट गड़बड़ होने लगा और कम से कम 5 बार टॉयलेट जाना पड़ा।ये भी एक बहुत बड़ी गलती थी ।सभी एक्सपर्ट यही कहते है कि इवेंट में नया कुछ भी try मत करो ।ये रूल ही सही है ।मैंने प्रैक्टिस में कभी रोस्टेड बादाम और अमूल चीज क्यूब नही लिए थे।
एक और ब्लंडर रेडबुल और कोक का लेना।इनसे स्टिमुलेशन तो मिलता है परंतु इससे diuresis होती है।
बार बार पेशाब आना ।इससे नुकसान दो तरफा होता है एक तरफ आपको dehyration हो रहा है और पेशाब hypertonic सोलुशन के कारण बार बार और क्लियर आती है।उससे false sense of security लगती है कि हमे पानी की कमी नही है जबकि ये ड्रिंक dehydration कराते है।12 घण्टे रन के बाद ब्लड टेस्ट करवाया था उसमें भी सोडियम 131 और पोटैशियम 6 आया।
ये पैराग्राफ 27 nov 2021 को जोड़ रहा हु।आज वापस ब्लड टेस्ट करवाया
serum cpk 3300 से घटकर आज 140 नार्मल रेंज में आ गया । creatinine भी नार्मल ।डॉ अरुण अग्रवाल सर और डॉ हरिप्रसाद जी ने चिंता जाहिर की थी इसलिए आज वापस जांच करवाई।
शरीर मे नमक की कमी हुई कोक और रेडबुल से कभी नही पीना चाहिए।
हमे उपमा,पोहा,खिचड़ी,सैंडविच,केला ,चिप्स,खजूर पर ही निर्भर रहना चाहिए।
साढ़े 10 बजे से 4 बजे तक धूप इतनी तेज थी कि दौड़ते नही बन रहा था।सभी volunteers के कारण ही दौड़ पूरी हो पाई।1 बजे से 2 बजे जब जोश खत्म हो रहा था अजय झांग जी ने माइक संभाला और फिर रनिंग कमेंट्री करते रहै और डांस भी करते रहे।जिससे हम 12 घण्टो वालो का जोश बना रहा।इवेंट में 12 बजे के बाद सिर्फ 25 रनर ही बचे थे ट्रेक पर।वैसे समय पर हम 25 लोगो के लिए पूरी टीम लगी हुई थी।
4 से 5 में जब एलीट रनर आये तो मजा आ गया मनीष गौड़,शिवानी,और राजेश पोरवाल जी को लाइव देखने मे आनंद आ गया।आखिरी के घण्टे में डॉ टुटेजा आ गया उसने और मेघना और हेमा ने आखिरी घण्टे की रन को पूरा करवा दिया ।
अखिलेश,ज्योतिर,संजय तहिलियानी लगातार पूछ रहे थे कुछ चाहिए तो नही न।
सुरेश लाहोटी जी ने बहुत सेवा की आइस वाले स्पंज से गिला किया ।
राहुल भी लगातार ध्यान रख रहा था।सभी लोगो के प्रोत्साहन के कारण ही 12 घण्टे की रन होती है।
आखिरी के दो km का पेस 5.59 और 5.21 रहा ।फिनिश हमेशा स्ट्रांग करना चाहिए वो किया।पोडियम पर जाकर ट्रॉफी ली जय श्रीराम का उद्घोष किया सभी ने ।मैंने भी जय श्रीरामजी की कहा।मैं एग्जॉस्ट हो चुका था हेमा को कहा कि कार ले आओ जल्दी से घर चलना है जब तक हेमा कार लेकर आई में इतना disoriented हो चुका था कि गेट किधर है कैसे बाहर जाना है।ये एक 2 मिनट रहा फिर बाहर आ गया बाहर कंक्रीट गिट्टी पड़ी थी मै बेयरफुट था तो कुछ रनर ने कहा कि आप को उठा लेते है मैंने कहा कि बेयरफुट वाले को ये सब झेलना ही पड़ता है ।20 मिनट में घर पहुचा जैसे ही कपड़े चेंज किये बहुत तेज ठंड लगने लगी।बगैर नहाए 2 घण्टे बिस्तर में रहा जब ठंड कम हुई तब थोड़ा सा ढूध पिया ।थकान के कारण नींद लग गयी ।सुबह 5 बजे अच्छे से नाश्ता किया ।
2 दिन तकलीफ हुई ।काम पर तो सोमवार को ही चला गया था।
बुधवार को कल 24 km साईकल चलाई आज गुरुवार को पूर्णतया स्वस्थ हो गया हूं।
hr भी अब नार्मल हो गयी है।सीरम cpk की जांच करवाई थी जो 100 के आसपास होनी चाहिए वो 3000 आयी।सीरम क्रिएटिनिन भी 1.5 आया।
पोटैशियम 6 और सोडियम 131
मुझे 2019 की अल्ट्रा के बाद भी ये लक्षण आये थे।इसलिए इस बार सोच रखा था कि इवेंट के बाद ब्लड टेस्ट करवाऊंगा।
हमे मैराथन और अल्ट्रा को कभी कभार ही दौड़ना चाहिए।
2017 में पहली बार शिवाजी पार्क की अल्ट्रा मैराथन में भाग लिया था उस समय 68 km रन किया था।उसके बाद 2018 और 2019 कि इंदौर में 15 अगस्त की तिरंगा रन में भाग लिया था 68 और 76 km रन की थी 12 घण्टे में।इस बार रन में मुझे आदरणीय स्व डॉ बी आर पारिख सर बहुत याद आये।2019 में सर ने ही सभी फ्लैग ऑफ किये थे।
साल में एक अल्ट्रा एक फुल मैराथन बहुत होती है।
ये भी advisable नही है।फिटनेस के लिए 20 मिनट की जॉगिंग ही बहुत है।
मेरक मकसद होता है कि हम दौड़ेंगे तो लोग हमें देखकर थोड़ा बहुत तो दौड़ ले और स्वस्थ रहे।
धन्यवाद ।इतना बड़ा ब्लॉग पढ़ने के लिए
dryvyas@gmail.com
9826210372
https://connect.garmin.com/modern/activity/7852870581?share_unique_id=54